वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने जानकी बाग कॉलोनी निवासी सर्वजीत सिंह की शिकायत पर अस्सी मार्ग स्थित प्रकाश पैलेश होटल के मैनेजर हिमांशु गुप्ता पर एक और केस दर्ज किया है। आरोप है कि वाहन दिलवाने के नाम पर हिमांशु गुप्ता ने आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की। सर्वजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली के सफदरगंज का मूल निवासी हिमांशु गुप्ता रोहित नगर (नरिया) के मानसरोवर भवन में रहता था। सर्वजीत सिंह ट्रेवेल का काम करता था। इस नाते होटल मैनेजर से पहचान थी। होटल मैनेजर ने दूसरी गाड़ी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे रुपये लिए। वापस मांगने पर चेक दिए, जो बाउंस हो गए। आरोपी धोखाधड़ी कर भाग निकला है। बता दें कि हिमांशु के खिलाफ लंका थाने में इसके पहले तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.