मथुरा, नवम्बर 18 -- संस्कृति विश्व विद्यालय ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने जेपी होटल आगरा का शैक्षिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य छात्रों को पांच सितारा होटल में अपनाई जाने वाली संचालन प्रणाली, अतिथि सेवा, प्रबंधन प्रक्रिया और पेशेवर मानकों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। भ्रमण दल में संस्थान के 32 विद्यार्थी और दो संकाय सदस्य शुभांगी सक्सेना व कपिल शर्मा शामिल रहे। बीएचएम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस दौरे का समन्वय सहायक प्रोफेसर शुभांगी सक्सेना ने विभागाध्यक्ष रतीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया। जेपी होटल में मानव संसाधन प्रबंधक यशस्वी चतुर्वेदी ने टीम का स्वागत किया। इसके बाद होटल प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य मनु नारंग ने होटल के इतिहास, ब्रांड विरासत और सुविधाओं पर प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.