पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। होटल में शराब पार्टी करते दो युवकों को गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खगड़िया के विपिन कुमार एवं सहरसा के दीपक कुमार के रूप में की गई है। मामला सदर थाना के सनौली चौक स्थित एक होटल का है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि दोनों एसआई की परीक्षा में शामिल होने आए थे। इनके पास से शराब की चार बोतलें बरामद की गयी। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- होटल मे शराब पार्टी करते दो धराए यह भी पढ़ें- बंगाल से शराब पीकर आ रहे पांच युवक धराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...