मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- छपार रामपुर तिराहे के पास होटल में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के होने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में घुसकर युवक-युवती के साथ मारपीट की। पुलिस ने युवक-युवती को मेडिकल कराकर 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी समीर ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शनिवार को ईद के त्योहार पर अपनी महिला मित्र के साथ रामपुर तिराहा स्थित होटल में मिलने आया था। वहां पर वे बातचीत कर रहे थे, तभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता होटल के कमरे में घुस आए और युवती का नाम पूछने लगे। उनके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ लात घुसों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने युवती के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार भी किया और मोबाइल से वी...