होटल में हाउस कीपिंग स्टाफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
आगरा, जून 14 -- ताजगंज क्षेत्र के पार्क व्यू होटल में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी पर अन्य होटल कर्मियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कप्तान सिंह (26) पुत्र मान सिंह निवासी रजरई ने करीब 20 दिन पहले ताजगंज के जोनल पार्क के पास पार्क व्यू होटल में हाउस कीपिंग स्टाफ के पद पर नौकरी करना शुरू किया था। इससे पहले किसी दूसरे होटल में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह 13 जून की शाम करीब 7 बजे होटल के लिए निकला था। रविवार को उन्हें सूचना मिली की फांसी लगा कर कप्तान सिंह ने आत्महत्या कर ली है। तब तक वह पहुंचे तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मृतक के साले बल्केश्वर निवासी रजत ने बताया कि उन्हें आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। जिसे आत्महत्या का रूप दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.