होटल में शिक्षक का शव फंदे से झूलता मिला
कानपुर, मई 20 -- कानपुर, संवाददाता। सेन पश्चिम पारा के गंगापुर स्थित होटल में तीन दिन से दोस्त के साथ रुके शिक्षक का शव बुधवार सुबह चादर के फंदे से लटका मिला। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस साथ में रुके दोस्त से पूछताछ कर रही है। शिक्षक ने फंदा लगाने से पहले ब्लेड से हाथ काटने का भी प्रयास किया। सतबरी निवासी 35 वर्षीय अनुराग एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। बीते सोमवार से गंगापुर स्थित उमा ग्लैक्सी होटल की दूसरी मंजिल के जी-3 कमरे में गोपाल नगर निवासी मित्र रजनीश के साथ ठहरे थे। होटल उनके घर से करीब 750 मीटर की दूरी पर है। बुधवार की सुबह दोस्त रजनीश कमरे में पहुंचा तो अनुराग का शव चादर के फंदे पर पंखे के कुंडे से लटक रहा था। रजनीश ने होटल मैनेजमेंट को सूचना दी जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.