मोतिहारी, मार्च 2 -- मोतिहारी। शहर के छतौनी स्थित एक आवासीय होटल में शराब पार्टी करते पांच लोगों को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में छतौनी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी निवासी अर्पण कुमार, भवानीपुर जिरात मोहल्ला निवासी आलोक कुमार, नकछेद टोला निवासी राजेश कुमार जायसवाल, मधुबन के पुनौरा गांव निवासी प्रेम कुमार तथा छतौनी निवाीस मनोज प्रसाद जायसवाल शामिल है। जांच के दौरान अर्पण कुमार व प्रेम कुमार के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब की बोतल, मोबाइल व कैश बरामद की गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...