अयोध्या, फरवरी 27 -- अयोध्या, संवाददाता। कुछ बच्चे किस्से और कहानियां सुनकर समय बिताते हैं। लेकिन कुछ मेधावी बचपन से ही एनिमेशन करके कुछ नया कर देते हैं। वहीं कुछ बच्चे अपनी वैज्ञानिक सोच को जमीन पर उतार देते हैं। उन्हीं मेधावी बच्चों में से 14 वर्षीय अयोध्या का भी एक लाल शिवा पाण्डेय भी है, जिसने दसवीं बोर्ड की पढ़ाई के साथ एक ऐसे रोबोट बनाने की सोची जो पूरा भी कर दिखाया। परिवार के साथ एक होटल में काम करने वाला वेटर इस बालक के लिए आइडिया बन गया। बस क्या था, दफ्ती, कागज के कुछ टुकड़े और कुछ अन्य सामग्री बटोर का इस बालक ने एक 'फूड सर्विस रोबोट' बना दिया। इस रोबोट ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन में निर्णायकों पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी कि इसके मॉडल को जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त हो गया। श्रीरामवल्लभा इंटर कालेज ड्योढ़ी में अध्ययनरत 14 वर्षीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.