नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पालम गांव में नकाबपोश साथियों के साथ मिलकर होटल कर्मियों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 29 सितंबर 2025 को पालम गांव के एक होटल में 6-7 नकाबपोश बदमाश घुसे और होटल में तोड़-फोड़ की थी। जब होटल स्टाफ ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी होटल से करीब दो लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। हमले में होटल कर्मचारी प्रियंशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि महेश फरार हो गया था। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने परिवार से मिलने के लिए पालम आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर ...