उरई, जून 16 -- जालौन। संवाददाता नगर का कोंच चौराहा व्यस्ततम चौराहा है। सोमवार की रात इस होटल के बाहर शराब के नशे में कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक दूसरे के साथ मारपीट भी की गई। वहीं विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के लोगों का कहना है कि कुछ अराजकतत्व माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पूर्व में भी एक होटल पर खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल पर बनने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भी भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...