पूर्णिया, जून 17 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के एनएच-107 स्थित गोकुलपुर चौक के लेलहा खुशबू होटल में होटल संचालक के साथ मारपीट का वायरल वीडियो मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बाद नया खुलासा हुआ है। जांच में होटल में किसी आपत्तिजनक वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार 14 जून को दिन करीब दो बजे गोकुलपुर चौक स्थित होटल में संचालक के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि मामले को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत कर एक विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- होटल में मारपीट के मामले का खुलासा, भ्रामक पोस्ट करने समेत तीन नामजद पर केस इस मामले में केनगर थाना में कांड संख्या 186/26...