गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में महिला दोस्त के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से दवाइयों के खाली रैपर मिले हैं। ऐसे में दवा के अत्यधिक सेवन से मौत होने का अंदेशा है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक व्यक्ति सोहना के एक गांव के रहने वाले थे। वह एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर थे। बुधवार को वह अपनी महिला दोस्त के साथ होटल पहुंचे थे। महिला के बयान के अनुसार कमरे में अचानक सीने में तेज दर्द उठा। महिला ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.