नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। होटल में भोजन का बिल मांगने पर संचालक के साथ मारपीट और कार से बाहर खड़ी बाइकों में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर रविवार शाम से 24 सेंकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो दनकौर कोतवाली क्षेत्र के भाटी होटल का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार होटल के बाहर खड़ी बाइक में टक्कर मार रही है। यह भी पढ़ें- पार्किंग विवाद में लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट आसपास कुछ लोग भी खड़े हैं। टक्कर के बाद रास्ते में खड़ी एक दूसरी कार से कुछ युवक उतरते हैं और टक्कर मारने वाले से बात करते हैं। बताया जाता है कि यह पूरा विवाद होटल में भोजन के ...