गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मां के साथ होटल में भोजन करने गई युवती को कार सवारों द्वारा अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। आरोपी कार में बैठकर शराब पी रहे थे। जब मां-बेटे की लेने युवती का भाई मौके पर पहुंचा, तब भी कार सवारों ने इशारे बंद नहीं किए। मामले को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों को तलाश रही है।वसुंधरा के सेक्टर-चार ए में रहने वाली महिला के अनुसार वह अपनी बेटी के साथ सेक्टर-18 स्थित एक होटल में नौ मार्च की रात भोजन करने के लिए गई थी। वहां पर पहले कार में सवार दो युवकों उनकी ओर अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसे नजरअंदाज किया तो आरोपियों ने भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। दोनों युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों युवक उनकी बेटी को अपनी ओ...