अलीगढ़, अगस्त 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र में फिल्म में काम दिलाने के बहाने एक युवती को होटल में बुलाकर शराब पिलाने और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने थाना बन्नादेवी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मूलरूप से कासगंज निवासी युवती वर्तमान में क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहती है। उसने बताया है कि 31 जुलाई को क्वार्सी क्षेत्र के ही एक इलाके के व्यक्ति ने उसे फिल्म में काम करने के बहाने मसूदाबाद बस स्टैंड के पास स्थित होटल में बुलाया था। यह भी पढ़ें- लड़की को केबिन में बुला होटल मालिक ने दिखाए गंदे वीडियो, की रेप की कोशिश आरोप है कि होटल में आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी और उसके साथ गलत काम करने की कोश...