हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाकर रायवाला के युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को ऋषिकेश एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पीपल वाली गली निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी केदार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा शिवा सिंह 11 दिसंबर की देर रात करीब एक बजे दुधाधारी चौक से घर लौट रहा था। तभी एक होटल के बाहर पहले से मौजूद कुनाल और उसके साथी खुशी यादव, करण और शुभम उर्फ शुब्भु ने रोक लिया। आरोपियों ने बहाने से शिवा को होटल के अंदर बुलाया और वहां गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा। इसके बाद चाकू से गर्दन, बाजू और शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया। गंभीर घायल शिवा को मेला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स रेफर किया गया। नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.