होटल में बंधक बनाकर महिला के साथ दरिंदगी, वेश्यावृत्ति से इनकार पर छीन ली उसकी बच्ची
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां चिनहट इलाके के एक होटल में महिला को एक महीने तक बंधक बनाकर पूर्व परिचित अनिल कुमार सिंह ने दरिंदगी की। आरोप है कि अनिल ने उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाया। विरोध पर जमकर पीटा और फिर उसकी बच्ची छीन ली। पीड़िता ने चिनहट थाने में अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद वीडियो बनाकर न्याय की गुहार करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर बच्ची को सीतापुर जनपद से बरामद कर लिया। पुलिस की तफ्तीश में अनिल और महिला के बीच रुपयों के विवाद की बात सामने आयी है। पीड़िता के मुताबिक वह आगरा जनपद की रहने वाली है। करीब एक महीने पहले वह अपनी एक वर्षीय बच्ची के साथ काम की तलाश में सहेली के पास आई थी। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.