आगरा, मार्च 25 -- हत्या प्रयास समेत अन्य के आरोपित आशीष और सलमान उर्फ बूटी का जमानत प्रार्थना पत्र कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वादी जब्बार ने थाना शाहगंज में 13 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह अपने होटल में थे उसी दौरान ग्राहकों के मध्य झगड़ा होने पर वादी ने सलमान आदि से होटल से बाहर जाने को कहा। जिस पर आरोपित युवकों ने पिस्टल निकाल वादी के भाई मुकीम के सीने पर तान दी। बीच-बचाव पर आरोपित युवकों ने वादी पर गोली चला उसे घायल कर दिया। आरोपित पथराव कर भाग गए। जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से अधिवक्ता झम्मन सिंह ने तर्क दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.