होटल में प्रेमिका संग पकड़ा युवक, पत्नी के पहुंचते ही हंगामा
मेरठ, मार्च 27 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर एक होटल में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ बैठा मिला। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। पत्नी को देखते ही होटल परिसर में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान प्रेमिका ने भी विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की। बताया कि एक व्यक्ति तेजगढ़ी चौकी पहुंचा, लेकिन वहां प्रभारी मौजूद नहीं मिले। इसी बीची युवक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित होटल में पहले भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है, जिसमें कुछ युवतियों को बरामद किया गया था। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.