लखीसराय, जून 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाजार समिति स्थित शांति आवासीय होटल में देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल संचालक समेत दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 10 ताश की गड्डियां और 2,600 रुपये नकद बरामद कर जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News जुआ खेलते सात गिरफ्तार, होटल संचालक फरारपुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक रवीर कुमार ने बताया कि 28 जून की रात विशेष गश्ती एवं छापेमारी के दौरान सूचना मिली थी कि शांति आवासीय होटल में भोले-भाले लोगों को अधिक पैसे का लालच देकर जुआ खिलाया जाता है और होटल संचालक इसके बदले खिलाड़ियों से राशि वसूलता है। सूचना मिलते ही वरीय...