मुरैना, अगस्त 17 -- मुरैना में होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीएसपी दीपाली चंदौलिया के नेतृत्व में सैयद नहर के पास स्थित होटल कृष्णा पैलेस में छापामार कार्रवाई की। पुलिस की दबिश के दौरान होटल से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया है। वहीं, कुछ युवक पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल से कूदकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद होटल संचालक और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, पुलिस को होटल कृष्णा पैलेस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद स...