वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बुद्ध बिहार कॉलोनी (छावनी क्षेत्र) स्थित होटल वेस्ट इन में शनिवार को संदिग्ध हाल में 25 वर्षीय युवती की पीठ में गोली लग गई। उसका प्रेमी उसे चोरी छिपे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गया। फर्जी नाम-पता लिखवाया। घटना की सूचना मंडुवाडीह पुलिस को दी गई। दूसरे दिन उसने कैंट पुलिस को सूचना दी, तब घटना का खुलासा हुआ। कैंट पुलिस ने नदेसर के युवक को हिरासत में ले लिया। नदेसर निवासी शिवम राय उर्फ बंटी और खानपुर (गाजीपुर) की युवती में प्रेम संबंध है। युवती चांदपुर में किराये का कमरा लेकर रहकर पढ़ाई करती है। नौ अप्रैल से प्रेमी युगल होटल में रुका था। पूछताछ और सीसी कैमरे के फुटेज के अनुसार बंटी शनिवार दिन में ढाई बजे युवती को टॉवल लपेटकर सामान्य तरीके से बाहर निकला। उसे ऑटो से लेकर वह मलदहिया स्थित निजी ...