होटल में पार्टी करते चार धराए शराब और मोबाइल बरामद
मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, निसं। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया डीह स्थित एक होटल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चिरैया थाना क्षेत्र के धरहरी गांव निवासी होटल संचालक सह मैनेजर चिंटु कुमार मिश्रा, बडहरवा गांव निवासी मुकेश कुमार, बैधनाथपुर निवासी सचिन कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसाइन गांव निवासी सुधांशु शेखर सिन्हा शामिल है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि मौके से 1.1 लीटर विदेशी शराब व चार मोबाइल बरामद किया गया है। ब्रेथएनलाईजर मशीन से जांच के क्रम में तीन अभियुक्तों के शराब पीने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, चार शराबी गिरफ्तार जबकि सचिन कुमार के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। मामले में प्राथमिकी दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.