मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित होटल वेलविस्टा पर स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष जांच शाखा ने गोपनीय सूचना के आधार पर होटल के रिकॉर्ड खंगाले। जिसमें शुरुआती जांच में ही तीन करोड़ रुपये के टर्नओवर पर 54 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इस मामले की जांच के लिए होटल से आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल, पैनड्राइव कब्जे में ली। स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने होटल में छापेमारी शुरू की। करीब 14 घंटे से अधिक समय तक चली जांच में होटल में विवाह समारोह और अन्य बड़े आयोजनों की बुकिंग बिना किसी पक्के बिल के करने के मामले सामने आए है। उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि होटल संचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.