गुड़गांव, दिसम्बर 2 -- रेवाड़ी,संवाददाता। एक होटल के कमरे में नौसेना के 25 वर्षीय जवान की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कमरे का लॉक तोडक़र अंदर जाकर देखा तो जवान का शव बाथरूम में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव गढ़ी रुठल निवासी हितेश के रूप में हुई है, जो करीब छह साल से भारतीय नौसेना में तैनात था। जानकारी के अनुसार वह वर्तमान में केरल में पोस्टेड था और करीब 25 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह ड्यूटी पर लौटने के लिए रेवाड़ी पहुंचा, लेकिन बस या ट्रेन न मिलने के कारण रात में अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में रुक गया। बावल डीएसपी सुरेंद्र श्यो...