रुडकी, जनवरी 24 -- मंगलौर, संवाददाता। क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर दबंगों ने मिस्त्री और अन्य के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंगाधाम कॉलोनी, गंगानगर मवाना रोड मेरठ निवासी पंकज विश्नोई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने होटल पर साफ-सफाई एवं बाउंड्री वॉल का कार्य करा रहा था। 8 जनवरी को लगभग साढ़े बारह बजे शिवम मिश्रा, उसका छोटा भाई तथा दो-तीन अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और उसके तथा मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मिस्त्री सोनू को गंभीर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.