रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में दो सगी बहनों और एक युवक को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई और युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि एक होटल में एक युवक जिले के एक गांव की एक युवती और एक किशोरी के साथ मौजूद है। इसके बाद संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। होटल में हंगामे की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और तीनों को अपने साथ थाने ले आई। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई दोनों सगी बहनें हैं और थाना शहजादनगर क्षेत्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.