बस्ती, सितम्बर 19 -- बस्ती। दिल्ली के एक होटल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक जौनपुर का रहने वाला है, जिसका परिवार इस समय गुजरात में रहता है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने उल्लेख किया है कि वह दिल्ली के रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है।इसी बीच मूल रूप से जौनपुर जिले के रहने वाले युवक पीयूष सिंह से उसकी मुलाकात हुई। वह भी युवती के साथ कॉलेज में पढ़ता था। आरोप है कि युवक उसे दिल्ली के एक होटल में ले गया। वहां उसने पहले से रूम बुक करा रखा था। वह धोखे से कमरे में ले गया। फिर कमरा बंद कर इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। यह मामला 25 अप्रैल 2026 का है। जब इसकी शिकायत की तो पीयूष सि...