साहिबगंज, जून 7 -- साहिबगंज। शहर के एक होटल में बीते शनिवार की रात होटल के कर्मी एवं होटल में ठहरे ग्राहकों के बीच मारपीट होने की खबर है। इसकी सूचना पुलिस को भी मिली। मारपीट में बिहार का एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट कर घायल कर देने के आरोप में शिकायतघटना का विवरण कटिहार जिले के कोढ़ा थाना के विनोद कुमार चौहान ने बताया कि वह छह लोगों के साथ मोती झरना घूमने आये थे। शाम होने के बाद चौक बाजार स्थित एक होटल में दो कमरा लिया। उनका आरोप है कि उसके बाद देर रात जब किसी चीज की जरूरत पड़ने पर होटल के मैनेजर को बुलाया तो वो गुस्से में आकर बदतमीजी करने लगा। दोनों तरफ से कहा सुनी हुई फिर मामला खत्म हो गया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसके करीब एक घंटे बाद 8-10 की संख्या में लोग अचानक कम...