देवघर, फरवरी 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। शहर के एक होटल में ठहरे युवक पर आधी रात अचानक हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। मामले की जानकारी होटल मालिक को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। रातभर इलाज के बाद थाना में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार दुमका के न्यू बांध पाड़ा, सेंट्रल जेल के पीछे निवासी हिमांशु शेखर, पिता विनय तिवारी, 18 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे देवघर स्थित शांति इंटरनेशनल होटल में ठहरे थे। आरोप है कि उसी दौरान बमबम कुमार, पिता अरविंद भगत, अंकित यादव, पिता विजय यादव, अविनाश कुमार, पिता अरुण यादव तथा रिशव कुमार उर्फ मुकेश सहित अन्य लोगों ने अचानक उनपर हमला कर दिया। हिमांशु शेखर का आरोप है कि आरोपितों ने सिर, गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.