नोएडा, जून 1 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने होटल में किराये पर कमरा लेकर जुआ खेलने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक लाख 62 हजार 250 रुपये, 160 ताश के पत्ते, सात दोपहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन और 22 मोबाइल फोन बरामद हुए। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस को स्थानीय खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-51 स्थित एक होटल में कुछ लोग कमरा किराये पर लेकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर होटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे में बड़ी संख्या में लोग ताश के पत्तों के जरिए दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर...