सहरसा, मई 26 -- सहरसा। शहर में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को डीबी रोड स्थित श्री बालाजी स्वीट्स मिठाई दुकान में श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान दुकान में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई होटल, मिठाई दुकान, चाय दुकान और कपड़ा प्रतिष्ठानों में खुलेआम बाल श्रम कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- धावा दल ने नईसराय से बाल श्रमिक को कराया मुक्त यह भी पढ़ें- छापेमारी में होटल से दो बाल मजदूर कराए गए मुक्त यह भी पढ़ें- रघुनाथ से बालक को कराया गया बाल श्रम से मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...