होटल में छात्रा से दुष्कर्म में केस दर्ज
वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी। कैंट क्षेत्र में पांडेयपुर की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने राहुल पर केस दर्ज किया। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को सुबह साढ़े 11 बजे राहुल ने उसकी बेटी को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। बरगलाया कि उसके साथ बाहर चलने पर वह ऐसा नहीं करेगा। डरी-सहमी किशोरी उसके साथ चली गई। शाम साढ़े पांच बजे घर लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। बताया कि वह उसे होटल में ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.