बरेली, मार्च 1 -- साइबर ठगी के लिए मोबाइल चुराने वाला गैंग काफी शातिर निकला। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के सदस्य बस और रेलवे स्टेशन के आसपास के सस्ते होटल में आकर चेक इन करते थे और सामान रखने के बाद मोबाइल चोरी को निकल जाते थे। बता दें कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज निवासी सागर कुमार, ऋषि कुमार, सुतियाल निवासी सुमित कुमार और पश्चिम बंगाल के आसनसोल के रहने वाले आकाश नुनइया को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके कब्जे से चोरी के 45 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह मोबाइल चोरी के बाद उसके सिम के जरिये यूपीआई शुरू कर बैंक खाते की रकम निकालने के बाद फोन साइबर ठगों को बेच देते थे। आगे की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य जिस जिले में जाते हैं, वहां रेलवे व बस स्टेशन के आसपास के सस्ते होटल में कमरा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.