फतेहपुर, नवम्बर 28 -- औंग,संवाददाता। खजुहा में मृतक लेखपाल सुधीर कोरी के परिजनों से मुलाकात करने के बाद सपा प्रमुख कानपुर की ओर जाते समय औंग कस्बे के महेश पेड़ा होटल में चाय नाश्ते के लिये रुके। सपा सांसद सहित स्थानीय नेता अखिलेश के साथ मौजूद रहे। यहां एक निजी कार्यक्रम में कई लेखपालों के शामिल होने की सूचना पर अखिलेश यादव होटल की पहली मंजिल में पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल लेखपालों से मुलाकात कर उन्हें एसआईआर के काम को बिना दबाव करने की सलाह दी और कहा कि सपा पूरी तरह से उनके साथ है। एसआईआर का समय बढ़वाने के लिये सरकार से मांग की जाएगी। अखिलेश यादव का काफिला खजुहा से करीब शाम साढ़े सात बजे निकला। पौने आठ बजे के करीब महेश पेड़ा में अखिलेश यादव के चाय नाश्ते का कार्यक्रम था। जैसे ही अखिलेश काफिला रुका तो होटल में मौजूद ग्राहकों को सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.