पटना, फरवरी 16 -- बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित एक होटल में सोमवार को आतंकवाद निरोधक दस्ते ने मॉकड्रिल किया। इसमें दिखाया गया कि आतंकवादी हमला होने पर कैसे लोगों की जानमाल की रक्षा की जा सकती है। पहले होटल में तीन डमी आतंकवादी प्रवेश करते हैं। उसके बाद एटीएस और जिला पुलिस द्वारा उनकी घेराबंदी की जाती है। बाद में उन्हें मौके पर ही मार गिराया जाता है और होटल में ठहरे 100 लोगों को उनके बंधन से मुक्त कराया जाता है। होटल में सुबह 11 बजे तीन आतंकवादी एक-47 लेकर प्रवेश करते हैं। इसकी सूचना सबसे पहले बुद्धा कॉलोनी थाने को दी जाती है। उसके बाद आतंकवाद निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचता है और आतंकियों से निपटने का अभियान शुरू करता है। मॉकड्रिल में दिखाया गया कि होटल में प्रवेश करने के पहले आतंकवादी कैसे हैंड ग्रेनेड फेंककर आसपास दहशत फैलाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.