होटल में गिरकर बस्ती के युवक की मौत
बरेली, जून 28 -- बस्ती से साली को पेपर दिलाने आए एम्स के डाक ऑपरेटर अचानक होटल में गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जनपद बस्ती में थाना परशुरामपुर के गांव सोनबरसा निवासी 40 वर्षीय रामजन्म वर्मा शुक्रवार रात अपनी साली राजेश्वरी का पेपर दिलाने बरेली आए थे। शनिवार को सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट भोजीपुरा में बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा थी। पेपर के बाद दोपहर करीब दो बजे वे लोग जंक्शन के पास स्थित होटल यात्री में ठहरने के लिए कमरे की बातचीत करने गए थे। इसी दौरान रामजentrum वर्मा रिसेप्शन पर अचानक गश खाकर गिर पड़े। सूचना पर जंक्शन चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के निए जिला अस्पताल में भिजवाया। मगर कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पर बस्ती से उनके परिवार वाले भी बरेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.