होटल में खिड़की से गिरकर बच्ची घायल
नैनीताल, जून 26 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिसेप्शन की खिड़की से गिरकर एक दो वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी रवि निगम अपने परिवार के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। दोपहर में वह तल्लीताल क्षेत्र में होटल की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान वे एक होटल में कमरा देखने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब परिजन कमरे की जानकारी लेने में व्यस्त थे, तब उनकी दो वर्षीय पुत्री जागृति रिसेप्शन क्षेत्र में बैठी थी। यह भी पढ़ें- होटल में खिड़की से गिरकर बच्ची घायल इसी दौरान वह रिसेप्शन की खिड़की से करीब 10 फीट नीचे सड़क पर गिर गई। घटना के बाद परिजनों और होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी ने तत्काल बच्ची को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.