होटल में खाने को लेकर विवाद,मारपीट
बुलंदशहर, मई 1 -- नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में खाने के विवाद को लेकर होटल मालिक और उसके कर्मचारियों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया। दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस हमले में एक युवक की आंख पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली में आवास विकास- द्वितीय निवासी पीड़ित आदित्य सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह 28 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे अपने दोस्त दीपांशु के साथ 'अल बैग' होटल पर खाना खाने गया था। उसी दौरान वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति की होटल मालिक कामरान से खाने को लेकर कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- होटल में खाने को लेकर विवाद,मारपीट वह व्यक्ति तो होटल मालिक को धक्का देकर वहां से भाग निकला, लेकिन होटल मालिक ने अपना गुस्सा आदित्य और उसके दोस्त पर उतार दिया।आरोप है कि होटल मालिक कामरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.