लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने और रसोई गैस की लगातार हो रही किल्लत का असर अब होटल के खाने पर भी नजर आने लगा है। लोहरदगा शहर के कई होटलों के खाने-पीने की वस्तुओं के रेट बढ़ा दिए गए हैं। वहीं कई होटल, ढाबे और फ़ास्ट फ़ूड कांउन्टर बन्द होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। कमर्शियल गैस की बाधित आपूर्ति और महंगे विकल्प के रूप में उपलब्ध कोयला औऱ लकड़ी के इस्तेमाल से लागत में बढ़ोतरी हुई है।नगर के कई होटलों में नाश्ता और भोजन की कीमतों में पांच से सात फीदसी तक की बढ़ोतरी हो गई है। होटल की थाली की कीमत पहले जहां 70 से 100 रुपए के बीच हुआ करती थी, वह अब बढ़कर 100-130 रुपए तक हो गई है। कुछ रेस्टोरेंट में दाल-सब्जी के दाम भी बढ़ाए गए हैं।इन होटलों में बढ़े दामशहर के कई छोटे होटलों और ढाबों ने चुपचाप कीमतें बढ़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.