होटल में खाना पसंद नहीं आने पर चाकू घोंपा
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वेलकम के कबूतर मार्केट स्थित एक होटल में खाना खाने आए दो नाबालिगों ने स्वाद पसंद नहीं आने पर कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनकी उम्र 14 और 15 वर्ष है। वारदात में इस्तेमाल सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त रात करीब 9:07 बजे जेपीसी अस्पताल से घायल युवक के भर्ती होने की सूचना मिली। घायल की पहचान 25 वर्षीय एहसान के रूप में हुई। वह कबूतर मार्केट में होटल में काम करता है। गंभीर हालत में उसे आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया।होटल मालिक सिराज ने बताया कि खाने के स्वाद को लेकर एहसान से दो ग्राहकों की कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.