होटल में खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर चाकू से हमला
बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल का बिल मांगने पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। विशुनीपुर निवासी एक महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पति राहुल सोनकर की दुकान पर राजू सिंह व संजय सिंह भोजन करने पहुंचे थे। भोजन करने के बाद दोनों बिना भुगतान किए जाने लगे। जब राहुल सोनकर ने उनसे पैसे मांगे तो आरोपियों ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने चाकू से हमला कर राहुल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल राहुल सोनकर को तत्काल जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.