होटल में कार्यरत युवती का अपहरण, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती जिले के टांडा रोड, अकबरपुर स्थित एक होटल में कार्यरत थी। बीते सोमवार सुबह वह रोज की तरह घर से होटल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल सका। युवती के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। मामले में युवती के भाई की तहरीर पर सम्मनपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- युवती बालिका सहित लापता, अपहरण की आशंका स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.