होटल में काम करते दो बाल श्रमिक मुक्त, प्राथमिकी
देवघर, मई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। शिवगंगा मोहल्ला के एक होटल में बाल श्रमिकों से काम कराने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। श्रम विभाग की छापेमारी में दो नाबालिग बच्चों को होटल में कार्य करते पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामला बाल एवं किशोर श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के उल्लंघन से जुड़ा है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार उपायुक्त द्वारा गठित धावा दल ने 19 मई 2026 को पूर्वाह्न 7 से 11 बजे तक देवघर शहरी क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। उसी दौरान शिवगंगा मोहल्ला अवस्थित मेसर्स कृष्णा होटल मानसिंही का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिकी और आरोप निरीक्षण के दौरान होटल में दो बाल श्रमिक कार्य करते पाए गए। मामले की जांच के बाद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह निरीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.