नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से जान बचाने के लिए अलग-अलग मंजिल से कई लोगों ने सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा बिछाए गए गद्दे पर छलांग लगा दी। इनमें वह महिला भी शामिल थी, जिसकी गोद में एक बच्चा था। हादसे के बाद होटल में धुआं भरा तो निकलने और आग के तेजी से इमारत में फैलने के बीच घबराए हुए लोग खिड़कियों के शीशे तोड़ते, खुले स्थानों से बाहर झांकते और मदद के लिए गुहार लगाते नजर आए। सीढ़ियां और आंतरिक गलियारे धुएं से भर जाने के कारण, कई मेहमानों के पास इमारत से नीचे कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग से बचने के प्रयास में कम से कम छह लोगों ने इमारत की विभिन्न मंजिलों से छलांग लगा दी। इनमें एक महिला भी शामिल थी, जिसने अपनी गोद में एक छोटे बच्चे को ले रख...