बदायूं, मार्च 16 -- होटल में किराए पर कमरा देकर प्रेमी जोड़ों की चोरी से अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने और ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वीडियो से जुड़े साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली कस्बा दातागंज में बदायूं रोड स्थित एक होटल का है। बताया जाता है कि पिछले कई सालों से इस होटल में प्रेमी जोड़ों को किराए पर कमरे दिए जाते थे। कमरे में आने वाले जोड़ों की हरकतों को चोरी से कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जाता था। इसके बाद उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर प्रेमी जोड़ों को डराया-धमकाया जाता और उनसे पैसे ऐंठे जाते थे। इसी बीच एक प्रेमी जोड़े का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों कमरे के अंदर आपत्...