गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। बस स्टैंड के समीप स्थित डायमंड ड्रीम होटल में बिना पहचान पत्र लिए लोगों को रोकने पर थाना सेक्टर-14 में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा होटल मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस को देखकर होटल कर्मचारी मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में बिना पहचान पत्र के लोगों को रूकवाया जाता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो रजिस्ट्रर में तीन लोगों की एंट्री थी, लेकिन उनके पहचान पत्र नहीं लिए गए थे। होटल कर्मचारी और यात्री पिछले गेट से भागने में कामयाब हो गए। पांच-छह कमरों में बिना एंट्री किए लोग रूके हुए थे। इसको लेकर होटल मालिक और प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी इस सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...