होटल मालिक के बेटे पर कार चढ़ाने की कोशिश, जान बचाने को 3 किलोमीटर बोनट पर लटका रहा लड़का
संवाददाता, जुलाई 22 -- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सोमवार रात खुले में पेशाब करने का विरोध करना होटल मालिक के बेटे को भारी पड़ गया। कार सवार दो युवकों ने होटल पर खड़ी एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि उन्होंने होटल मालिक के बेटे पर अपनी कार चढ़ाने की कोशिश की। होटल मालिक का बेटा किसी तरह कार के बोनट पर लटक गया और वायपर पकड़ लिया। आरोपी करीब तीन किलोमीटर तक उसे ले गए और उपैड़ा फ्लाईओवर के पास फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस, आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल पर कार सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि युवक खुले में पेसाब करने लगे। होटल मालिक के पुत्र ने विरोध किया तो आरोपी युवक आगबबूला हो गए। विवाद बढ़ने पर होटल पर मौजूद लोग एकत्र हो गए। कार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.