मेरठ, मई 8 -- बागपत निवासी महिला ने मेरठ के दिल्ली रोड स्थित होटल के मालिक और उसके बेटे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पिछले 17 साल से उसे होटल मालिक ने साथ रखा हुआ था और अब घर से निकाल दिया है। बागपत निवासी एक महिला गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि वह 17 साल पहले मेरठ में नौकरी के लिए आई थी। दिल्ली रोड के एक होटल मालिक के पास काम शुरू किया था। होटल मालिक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और यौन शोषण किया। एसएसपी ने पीड़िता को रेलवे रोड थाने भेजा और सीओ/एएसपी कैंट को जांच के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रेकेट, 2 नाबालिग समेत 5 मिजो महिलाएं छुड़ाई गईं एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.