होटल मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा
मेरठ, अगस्त 13 -- दिल्ली दून हाईवे पर दशरथपुर स्थित एक होटल में काम करने वाले मजदूर की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह होटल स्टॉफ मजदूर के घर पहुंचा और परिजनों को शव सौंप कर वापस लौट गया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग एकत्र होकर शव को लेकर होटल पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। मटौर निवासी 44 वर्षीय राजन हाईवे पर दशरथपुर स्थित एक होटल पर साफ सफाई का काम करता था। होटल पर बुधवार रात मजदूर की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर होटल स्टॉफ मजदूर को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत होने पर होटल स्टॉफ शव को लेकर घर पर छोड़कर लौट गए। जानकारी मिलने पर सैकड़ों की संख्या में एकत्र ग्रामीण मजदूर के परिजनों संग शव को लेकर होटल पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.